Current Affairs 2023

Earth Gyan Hindi
0

Hello Friends, Current Affairs की इस Series में आपका स्वागत है। इस Platform पर आपको IAS & Other PSC के लिए Current Affairs 2023 की दमदार तैयारी करवाई जाएगी। बस हमसे जुड़ें रहे।

Current Affairs 2023


हाल ही चर्चा में रहा 'पेरिस क्लब' के संदर्भ में कौन सा कथन सही नहीं है-
1. यह एक पश्चिमी ऋणदाता देशों का समूह है
2. इसकी स्थापना वर्ष 1956 में की गई थी
(A) केवल 1 (B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 और न ही 2
Ans. (D) न तो 1 और न ही 2
हाल ही 'पेरिस क्लब' के द्वारा घोषणा की गई है कि वह श्रीलंका के कर्ज पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को वित्तीय आश्वासन प्रदान करेगा।
इसकी स्थापना विकासशील और उभरते देशों की ऋण समस्याओं के समाधान के लिए की गई थी।
इसमें 22 सदस्य हैं, जो आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के साथ जुड़े हुए हैं।

संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के संबंध में कौन सा कथन सही है-
1. इसकी स्थापना संसद द्वारा किसी विशेष उद्देश्य के लिए की जाती है
2. इसमें केवल लोकसभा के सदस्य होते हैं
(A) केवल 1 (B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 और न ही 2
Ans. (A) केवल 1
हाल ही विपक्ष के द्वारा अदानी समूह पर लगे आरोपों की जांच करने के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग की गई है।
इसमें दोनों सदनों तथा सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों के सदस्य होते हैं। इस समिति को कार्यकाल या कार्य पूरा होने के बाद बंद कर दिया जाता है।
इस समिति की सिफारिशें सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं होती है।

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही नहीं है-
1. जांबिया अफ्रीका का एक स्थल-रुद्ध देश है
2. जांबेजी नदी हिंद महासागर में गिरती है
(A) केवल 1 (B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 और न ही 2
Ans. (D) न तो 1 और न ही 2
हाल ही जांबिया के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा राष्ट्रपति भवन में भारतीय राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की गई है। जांबिया अफ्रीका का एक स्थल-रुद्ध देश है, जो एक पठार पर स्थित है।
इसका यह नाम जांबेजी नदी से लिया गया है, जो दक्षिण-मध्य अफ्रीका की एक प्रमुख नदी है।
यह नदी अपनी सहायक नदियों के साथ अफ्रीका का चौथा सबसे बड़ा नदी बेसिन बनाकर अंत में हिंद महासागर में गिरती है।

'कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण' (APEDA) किस मंत्रालय से संबंधित है-
(A) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(B) रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
(C) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
(D) कृषि मंत्रालय
Ans. (A) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
हाल ही APEDA ने संयुक्त अरब अमीरात में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक वर्चुअल क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया है।
एपीड़ा भारत का एक निर्यात व्यापार संवर्धन निकाय हैं, जो वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

हाल ही सुर्खियों में रहा 'समान लेकिन विभेदित उत्तरदायित्व और संबंधित क्षमता' किस के संदर्भ में है-
(A) रूस-यूक्रेन युद्ध संकट
(B) तुर्की-सीरिया में भूकंप
(C) जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का फ्रेमवर्क कन्वेंशन
(D) रामसर आर्द्रभूमि
Ans. (C) जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का फ्रेमवर्क कन्वेंशन
हाल ही पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री द्वारा राज्यसभा में 'समान लेकिन विभेदित उत्तरदायित्व और संबंधित क्षमता' पर जानकारी दी गई है।
उनके अनुसार भारत ने COP27 में इक्विटी और CBDR-RC के मूलभूत सिद्धांतों पर जोर दिया है।
'CBDR-RC' संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के तहत एक सिद्धांत है, जिसके अनुसार विकसित देशों को विकासशील देशों की अपेक्षा अधिक जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध कार्रवाई में भागीदारी करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !