Current Affairs 2023

Earth Gyan Hindi
0

Hello Friends, Current Affairs की इस Series में आपका स्वागत है। इस Platform पर आपको IAS & Other PSC के लिए Current Affairs 2023 की दमदार तैयारी करवाई जाएगी। बस हमसे जुड़ें रहे।

Current Affairs 2023


हाल ही चर्चा में रहा 'शालिग्राम' शब्द किस के संदर्भ में है-
(A) नेपाल की पर्वत चोटी
(B) पूर्वी घाट का स्थल
(C) उत्तराखंड में एक गांव
(D)अमोलाइट के जीवाश्म
Ans. (D) अमोलाइट के जीवाश्म
हाल ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नेपाल से दो पवित्र शालिग्राम शिलाएं लाई गई है। यह शिलाएं नेपाल में गंडक नदी की सहायक नदी काली गंडक के किनारों पर मिलती है। हिंदू धर्म में इस शिला को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है।
हॉली वाल्टर्स की पुस्तक 'शालिग्राम पिलग्रिमेज इन द नेपाल हिमालयाज' के अनुसार यह 'शालिग्राम पत्थर' अमोलाइट के जीवाश्म है।

'पीएम कुसुम' योजना किस मंत्रालय से संबंधित है-
(A) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
(B) ग्रामीण विकास मंत्रालय
(C) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
(D) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
Ans. (C) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
हाल ही केंद्र सरकार द्वारा पीएम कुसुम योजना को मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। इसका पूरा नाम 'प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान' है।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा इस योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी।
इस योजना का उद्देश्य किसानों को शुष्क भूमि पर सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित करने तथा अधिशेष सौर ऊर्जा बेचने की अनुमति देकर उनकी आय बढ़ाना है।

'अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस' के संदर्भ में कौन से कथन सही है-
1. यह हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है
2. इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा अपनाया गया
(A) केवल 1 (B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 और न ही 2
अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है। 21 दिसंबर 2020 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा इसे अपनाया गया।
बंधुत्व का अर्थ होता है- भाईचारे की भावना, जिसे भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भी रखा गया है।
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में गणतंत्र, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्श फ्रांसीसी संविधान से ग्रहण किए गए हैं।

हाल ही आयोजित किया गया 'सूरजकुंड शिल्प मेला' का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है-
(A) बिहार
(B) गुजरात
(C) हरियाणा
(D) मध्य प्रदेश
Ans. (C) हरियाणा

हाल ही भारतीय उपराष्ट्रपति ने हरियाणा के फरीदाबाद में 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया है, जो 3-19 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
'सूरजकुंड मेला' हरियाणा पर्यटन विभाग, सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति एवं विदेश मामलों के केंद्रीय मंत्रालयों का एक सहयोगी प्रयास है।
इस मेले के द्वारा भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया जाता है। इसकी इस वर्ष की थीम राज्य उत्तर-पूर्वी क्षेत्र है तथा इसमें शंघाई सहयोग संगठन के द्वारा भागीदारी की जा रही है।

'टुवडर्स 1000' रणनीति किस से संबंधित है-
((A) G20
(B) शंघाई सहयोग संगठन
(C) अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
(D) क्वाड
हाल ही कांगो अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल हुआ है। इसकी परिकल्पना भारत और फ्रांस द्वारा 2015 में पेरिस में हुई COP21 के दौरान की गई थी।
इसका सचिवालय गुरुग्राम (हरियाणा) में है।
यह One Sun, One World , One Grid को लागू करने हेतु नोडल एजेंसी है।
ISA अपनी टुवर्ड्स रणनीति के तहत 2030 तक 1000 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश जुटाना, 1000 मिलियन लोगों तक ऊर्जा पहुंचाना, 1000 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता की स्थापना करना और हर साल 1000 मिलियन टन CO2 के वैश्विक सौर उत्सर्जन को कम करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !