Current Affairs 2023

Earth Gyan Hindi
0

Current Affairs 2023

'मुदुमलाई टाइगर रिजर्व' की सीमा किस राज्य से नहीं लगती है-
(A) तेलंगाना
(B) कर्नाटक
(C) केरल
(D) तमिलनाडु
Ans. (A) तेलंगाना
मुदुमलाई टाइगर रिजर्व

हाल ही पर्यावरणविदों ने टाइगर रिजर्व के बफर जोन में फरवरी 2023 से शुरू होने वाले मंदिर उत्सव में तीर्थयात्रियों पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है। यह मुदुमलाई टाइगर रिजर्व 3 राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के ट्राई जंक्शन पर 321 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। यह नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है।

'येलो बैंड' रोग किसके कारण होता है-
(A) फंगस
(B) वायरस
(C) बैक्टीरिया
(D) प्रोटोजोआ
Ans. (C) बैक्टीरिया
थाईलैंड का समुद्री और तटीय संसाधन विभाग 'येलो बैंड' को समाप्त करने के लिए प्रयासरत है। येलो बैंड रोग विब्रीयो बैक्टीरिया के कारण होता है, जो प्रवालों को प्रभावित करता है। इससे प्रवाल हल्के पीले या सफेद पड़ जाते हैं।

'अंतर्राष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन' किस राज्य में हो रहा है-
(A) ओडिशा
(B) महाराष्ट्र
(C) राजस्थान
(D) गुजरात
Ans. (A) ओडिशा
हाल ही ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जाजपुर (ओडिशा) में अंतर्राष्ट्रीय शिल्प शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया है। यह पहला शिखर सम्मेलन होगा, जिसमें शिल्पकार और कला एंड संस्कृति में रुचि रखने वाले लोग भी भाग ले सकेंगे। जाजपुर प्राचीन काल में ओडिशा की राजधानी रही है।

'भोज-आर्द्रभूमि' किस राज्य में स्थित है-
(A) केरल
(B)आंध्र प्रदेश
(C) बिहार
(D) मध्य प्रदेश
Ans. (D) मध्य प्रदेश
हाल ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भोज आर्द्र भूमि को प्रदूषित करने वाली एक क्रूज-पोत पर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। भोज आर्द्रभूमि एक रामसर स्थल है, जो भोपाल में स्थित है। इसमें 2 झीलें हैं, जिसमें ऊपरी झील को भोज ताल तथा निचली झील को छोटा तालाब कहा जाता है।

निम्न में से किन देशों की सीमा एस्टोनिया से लगती है-
1. रूस 2. लाटविया 3. बेलारूस
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
Ans. (D) 1, 2 और 3
हाल ही रूस ने एस्टोनिया के राजदूत को 7 फरवरी तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। एस्टोनिया की सीमा उत्तर में फिनलैंड की खाड़ी, पश्चिम में बाल्टिक सागर, दक्षिण में लाटविया और पूर्व में रूस से लगती है। यह तीनों बाल्टिक देशों में सबसे उत्तरी बाल्टिक देश है।

हाल ही भारतीय डाक द्वारा कौन सी 'मेल सेवा' शुरू की गई है-
(A) उड़ान मेल सेवा
(B) तरंग मेल सेवा
(C) पवन मेल सेवा
(C) संदेश मेल सेवा
Ans. (B) तरंग मेल सेवा
भारतीय डाक ने समुद्री मार्ग से पार्सल और मेल पहुंचाने के लिए तरंग मेल सेवा की शुरुआत सूरत के हजीरा बंदरगाह से की है। भारतीय डाक ने सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और मुंबई के बीच गोगा-हजीरा मार्ग पर रोपैक्स फेरी सेवाओं का उपयोग करने का निर्णय लिया है।

'वन सलाहकार समिति' (FAC) का गठन किस अधिनियम के द्वारा किया गया था-
(A) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960
(B) वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972
(C) वन संरक्षण अधिनियम 1980
(D) पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986
Ans. (C) वन संरक्षण अधिनियम 1980
हाल ही वन सलाहकर समिति ने अरुणाचल प्रदेश में एटालिन जल विद्युत परियोजना की समीक्षा करने को कहा है। यह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का एक सांविधिक निकाय है। इसकी भूमिका केवल सलाहकारी होती है।

भारतीय निर्वाचन आयोग के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही है-
1. यह एक संवैधानिक निकाय है
2. इसकी स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गई थी
(A) केवल 1 (B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 और न ही 2
इस 25 जनवरी को भारतीय निर्वाचन आयोग ने अपना स्थापना दिवस मनाया है। यह संस्था लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभा, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव करवाती है। यह अनुच्छेद 324 के तहत कार्य करता है। इसमें मूल रूप में एक मुख्य चुनाव आयुक्त होता था, लेकिन वर्तमान समय में इसके साथ दो चुनाव आयुक्त अलग से होते हैं।

'राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2023' के संदर्भ में कौन से कथन सही है-
1. यह हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है
2. इसका उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था में पर्यटन की भागीदारी को बढ़ाना है
(A) केवल 1 (B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 और न ही 2
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन के महत्व को बढ़ाना है। पर्यटन मंत्रालय ने भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय पर्यटन नीति 2022 का प्रारूप पेश किया है।

'शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव' का आयोजन कौन सा मंत्रालय कर रहा है-
(A) गृह मंत्रालय
(B) पर्यटन मंत्रालय
(C) विदेश मंत्रालय
(D) सूचना और प्रसारण मंत्रालय
Ans. (D) सूचना और प्रसारण मंत्रालय
शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव का आयोजन 27 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक मुंबई में किया जाएगा। इसका आयोजन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के माध्यम से सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

Hello Friends, Current Affairs की इस Series में आपका स्वागत है। इस Platform पर आपको IAS & Other PSC के लिए Current Affairs 2023 की दमदार तैयारी करवाई जाएगी। बस हमसे जुड़ें रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !