सिंधु घाटी सभ्यता - Indus Valley Civilization | Sindhu Ghati Sabhyata Most Important Questions

Earth Gyan Hindi
0

सिंधु घाटी सभ्यता - Indus Valley Civilization

1. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से कांस्य से निर्मित एक नर्तकी की मूर्ति मिली है-
(A) कोटदीजी
(B) लोथल
(C) मोहनजोदड़ो
(D) राखीगढ़ी
Ans. (C) मोहनजोदड़ो


2. निम्न में से हड़प्पा सभ्यता का कौन सा नगर तीन भागों में बंटा हुआ था-
(A) कालीबंगा
(B) धोलावीरा
(C) राखीगढ़ी
(D) रोपड़
Ans. (B) धोलावीरा

Watch YouTube Video - CLICK HERE

3. निम्न सूची-I को सूची-II से मिलाकर सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I (हड़प्पा स्थल)   सूची-II (नदियां)
(A) मोहनजोदड़ो       (I) भोगवा नदी
(B) कालीबंगा          (II) रावी नदी
(C) हड़प्पा             (III) घग्घर नदी
(D) लोथल             (IV) सिंधु नदी
1. A-IV, B-III, C-II, D-I 2. A-I, B-II, C-III, D-IV
3. A-II, B-I, C-IV, D-III 4. A-I, B-III, C-II, D-IV
Ans. 1. A-IV, B-III, C-II, D-I
 
4. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से कढा़ईदार वस्त्र पहने एक व्यक्ति की पत्थर से बनी मूर्ति मिली है-
(A) लोथल
(B) राखीगढ़ी
(C) मोहनजोदड़ो
(D) रोपड़
Ans. (C) मोहनजोदड़ो

5. हड़प्पा सभ्यता में मिट्टी से बने बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग किया जाता था-
(A) हरा
(B) नीला
(C) पीला
(D) लाल
Ans. (D) लाल

6. मेसोपोटामियाई सभ्यता से मिले साक्ष्यों के आधार पर हड़प्पा सभ्यता को किस नाम से जानते थे-
(A) मगन
(B) फैलका
(C) मेलूहा
(D) दिल्मुन
Ans. (C) मेलूहा

7. निम्न सूची-I को सूची-II से मिलाकर सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I (हड़प्पा स्थल)  सूची-II (वर्तमान स्थिति)
(A) कोटदीजी          (I) राजस्थान
(B) राखीगढ़ी          (II) गुजरात
(C) रंगपुर              (III) हरियाणा
(D) कालीबंगा        (IV) सिंध, पाकिस्तान
1. A-IV, B-III, C-II, D-I 2. A-I, B-II, C-III, D-IV
3. A-II, B-I, C-IV, D-III 4. A-I, B-III, C-II, D-IV
Ans. 1. A-IV, B-III, C-II, D-I

8. निम्न में से हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से स्टेडियम के अवशेष मिले हैं-
(A) कालीबंगा
(B) धोलावीरा
(C) रोपड़
(D) राखीगढ़ी
Ans. (B) धोलावीरा

9. निम्न में से किस हड़प्पा स्थल को 'मृतकों का टीला' कहा जाता है-
(A) कोटदीजी
(B) लोथल
(C) कालीबंगा
(D) मोहनजोदड़ो
Ans. (D) मोहनजोदड़ो

10. निम्न में से हड़प्पा सभ्यता का सबसे उत्तरी स्थल कौन सा है-
(A) सुत्कांगेडोर
(B) मांडा
(C) आलमगीरपुर
(D) दैयमाबाद
Ans. (B) मांडा

11. हड़प्पा कालीन स्थल राखीगढ़ी कहां पर स्थित है-
(A) हिसार
(B) हनुमानगढ़
(C) कच्छ
(D) रामपुर
Ans. (A) हिसार

12. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में कौन सा कथन सही नहीं है-
(A) हड़प्पा से प्राप्त हुई एक मृण्मूर्ति में स्त्री के गर्भ से एक पौधा निकलता दिखाया गया है
(B) व्यापार-वाणिज्य में प्रयोग होने वाली सांकेतिक मुद्रा भारी मात्रा में प्राप्त हुई है
(C) यहां से किसी भी मंदिर के अवशेष नहीं मिले हैं
(D) लिंग पूजा की शुरुआत इसी काल से शुरू हुई थी
Ans. (B) व्यापार-वाणिज्य में प्रयोग होने वाली सांकेतिक मुद्रा भारी मात्रा में प्राप्त हुई है

13. हड़प्पा संस्कृति के संदर्भ में 'चोलिस्तान' किस क्षेत्र के लिए प्रयोग में लाया जाता है-
(A) बलूचिस्तान
(B) पाकिस्तानी रेगिस्तानी क्षेत्र
(C) गुजरात
(D) सिंधु-रावी संगम क्षेत्र
Ans. (B) पाकिस्तानी रेगिस्तानी क्षेत्र

14. निम्न में से कौन सी विशेषता हड़प्पा सभ्यता की नहीं है-
(A) नगर योजना की ग्रिड पद्धति
(B) मंदिर निर्माण
(C) भाव चित्रात्मक लिपि
(D) उत्तम जल निकास प्रणाली
Ans. (B) मंदिर निर्माण

15. हड़प्पा सभ्यता के संदर्भ में सूची-I को सूची-II से मिलाकर सही उत्तर का चयन करें -
सूची-I (आयातित वस्तुएं) सूची-II (स्थान)
(A) सोना                       (I) कर्नाटक
(B) टिन                       (II) ईरान
(C) गोमेद                   (III) गुजरात
(D) तांबा                    (IV) राजस्थान
1. A-IV, B-III, C-II, D-I 2. A-I, B-II, C-III, D-IV
3. A-II, B-I, C-IV, D-III 4. A-I, B-III, C-II, D-IV
Ans. 2. A-I, B-II, C-III, D-IV

16. निम्न में से किस व्यक्ति के मत के अनुसार हड़प्पा सभ्यता का उद्भव राजस्थान की 'सोथी संस्कृति' से हुआ है-
(A) एम. रफीक मुगल
(B) माॅर्टिमर व्हीलर
(C) अमलानंद घोष
(D) मार्शल
Ans. (C) अमलानंद घोष

17. सिंधु घाटी सभ्यता के स्थल हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के बीच कितनी दूरी है-
(A) 560 किलोमीटर
(B) 329 किलोमीटर
(C) 946 किलोमीटर
(D) 483 किलोमीटर
Ans. (D) 483 किलोमीटर

18. सिंधु घाटी सभ्यता का रोपड़ किस नदी के किनारे स्थित है-
(A) सतलज
(B) घग्घर
(C) भोगवा
(D) रावी
Ans. (A) सतलज

19. निम्न सूची-I को सूची-II से मिलाकर सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I (हड़प्पा स्थल) सूची-II (नदियां)
(A) बनावली            (I) सिंधु
(B) रंगपुर              (II) हिंडन
(C) आलमगीरपुर  (III) भादर
(D) चन्हूदडो़        (IV) सरस्वती
1. A-IV, B-III, C-II, D-I 2. A-I, B-II, C-III, D-IV
3. A-II, B-I, C-IV, D-III 4. A-I, B-III, C-II, D-IV
Ans. 1. A-IV, B-III, C-II, D-I

Watch YouTube Video - CLICK HERE

20. निम्न सूची-I को सूची-II से मिलाकर सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I (हड़प्पा स्थल) सूची-II (जिले)
(A) धोलावीरा          (I) कच्छ, गुजरात
(B) बनावली          (II) फतेहाबाद, हरियाणा
(C) आलमगीरपुर (III) मेरठ, उत्तरप्रदेश
(D) कालीबंगा      (IV) हनुमानगढ़, राजस्थान
1. A-IV, B-III, C-II, D-I 2. A-I, B-II, C-III, D-IV
3. A-II, B-I, C-IV, D-III 4. A-I, B-III, C-II, D-IV
Ans. 2. A-I, B-II, C-III, D-IV

Hello Friends, Indian History & Culture की इस Series में आपका स्वागत है। इस Platform पर आपको भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए History & Culture की दमदार तैयारी करवाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !