श्री भंवाल माता जी - Bhanwal Mata Ji
- श्री भंवाल माताजी जो बैंगानी, झांबड, तोडरवाल, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण वंश की कुलदेवी है।
- भंवाल माता जी का राजस्थान में प्रमुख मंदिर नागौर जिले की मेड़ता तहसील के भंवालगढ़ गांव में है।
- यहां पर भंवाल माता, काली मैया और ब्राह्मणी मैया दो रूपों में पूजी जाती है।
- मान्यता के अनुसार भंवाल माता प्राचीन समय में भंवालगढ़ गांव में एक खेजड़ी के पेड़ के नीचे से स्वयं प्रकट हुई थी।
- एक बार यहां पर डाकुओं की टोली को राजा की सेना ने घेर लिया था। तब डाकूओं ने भंवाल माता को याद किया।
- तब भंवाल माता ने डाकूओं को राजा की सेना से बचाने के लिए कुछ समय के लिए भेड़ बकरी के झुंड में बदल दिया था।
- इस प्रकार डाकुओं के प्राण बच गए। तब उन्होंने यहां पर भंवाल माता के मंदिर के निर्माण करवाया था।
- मां के इस मंदिर में ब्राह्मणी माता को फल और मिठाई तथा काली माता को ढाई प्याला मदिरा का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
- आपके पास भी अपनी कुलदेवी की जानकारी है, तो हमें Provide कीजिए। हम उस पर विडियो बनाने की कोशिश करेंगे।