Current Affairs 2023
कैमूर वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है-(A) महाराष्ट्र (B) गुजरात (C) उत्तराखंड (D)बिहार
Ans. (D) बिहार
हाल ही बिहार सरकार ने कैमूर वन्यजीव अभयारण्य को बाघों के रहने लायक बनाने के प्रयास में एक पशु गणना करने का निर्णय लिया है। यह अभयारण्य बिहार का सबसे बड़ा अभ्यारण्य है और उत्तर प्रदेश के चंद्रप्रभा अभयारण्य से जुड़ा हुआ है।
हाल ही चर्चा में रही 'सर्वाइवल ऑफ द रिचेस्ट' नामक रिपोर्ट किसने जारी की है-
(A) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (B) ऑक्सफैम (C) आरबीआई (D) एमनेस्टी इंटरनेशनल
Ans. (B) ऑक्सफैम
ऑक्सफैम द्वारा जारी 'सर्वाइवल ऑफ द रिचेस्ट' रिपोर्ट के अनुसार केवल 5% भारतीयों के पास देश की 60% से अधिक संपत्ति है जबकि नीचे की 50% आबादी के पास 3% संपत्ति है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2012 से 2021 के बीच भारत में बड़ी 40 फ़ीसदी संपत्ति केवल 1 फ़ीसदी आबादी के पास गई है।
निम्न में से किस अफ्रीकी देश की सीमा लाल सागर से नहीं लगती है-
(A) इथियोपिया (B) मिस्र (C) सूडान (D) लीबिया
Ans. (D) लीबिया
हाल ही भारत में मिस्र के राजदूत ने हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए स्वेज नहर और लाल सागर की सुरक्षा को महत्वपूर्ण माना है। लाल सागर, स्वेज नहर के माध्यम से भूमध्य सागर से जुड़ता है। लाल सागर संसार का सबसे उत्तरी उष्णकटिबंधीय सागर है, जो सबसे भारी यात्रा वाले जलमार्गों में से एक है। इस सागर के उत्तरी भाग में उत्तरी-पूर्वी भाग में अकाबा की खाड़ी और उत्तर-पश्चिम भाग में स्वेज की खाड़ी है।
हाल ही चर्चा में रहा 'पुराना किला या शेरगढ़' किस स्थान पर है-
(A) सिकंदराबाद (B) आगरा (C) दौलताबाद (D) नई दिल्ली
Ans. (D) नई दिल्ली
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) दिल्ली के पुराने किले में एक बार फिर से खुदाई करने की तैयारी शुरू कर रहा है। इस किले का निर्माण शेरशाह सूरी और अकबर के पिता हुमायूं ने करवाया था। इसमें पहले हुई खुदाई में तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व और पूर्व मौर्य काल के अवशेष मिले थे। शेरशाह सूरी ने 1540 में हुमायूं को हराकर इस किले का नाम शेरगढ़ रखा था।
'सागर परिक्रमा' कार्यक्रम का तीसरा चरण किस राज्य में आयोजित किया जा रहा हैं-
(A) पश्चिम बंगाल (B) आंध्रप्रदेश (C) गोवा (D) महाराष्ट्र
Ans. (D) महाराष्ट्र
हाल ही मत्स्य विभाग ने सागर परिक्रमा के तीसरे चरण के लिए एक बैठक आयोजित की है। मत्स्य विभाग द्वारा 75वें आजादी का 'अमृत महोत्सव' के अवसर पर सागर परिक्रमा का कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका लक्ष्य समुद्री इकोसिस्टम को संरक्षित करने के साथ सतत मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का पहला और दूसरा चरण गुजरात में आयोजित किया गया था।
निम्न में से कौन सी प्रजाति समुद्री कछुए की सबसे बड़ी प्रजाति है-
(A) लेदर बैग सी टर्टल (B) ओलिव रिडले टर्टल
(C) लॉगरहेड सी टर्टल (D) कैंप रिडले सी टर्टल
Ans. (A) लेदरबैक सी टर्टल
हाल ही समुद्री संरक्षण अधिकारियों द्वारा थाईलैंड में समुद्र के किनारे लेदरबैक सी टर्टल को कैप्चर किया है। इस प्रजाति का खोल अन्य कछुओं की तरह सख्त होने के बजाय चमड़े जैसा होता है। इसे IUCN की Red List में 'वल्नरेबल' की सूची में रखा गया है, लेकिन प्रशांत और दक्षिण-पश्चिम अटलांटिक महासागर में यह गंभीर रूप से संकटग्रस्त है।
'जकारलुंग और पासमलंग घाटियां' किस देश में स्थित है-
(A) नेपाल (B) म्यांमार (C) भूटान (D) भारत
Ans (C) भूटान
हाल ही चीन के कुनमिंग शहर में भूटान और चीन के बीच एक विशेषज्ञ समूह की बैठक हुई है, जिसमें विवाद का केंद्र रही डोकलाम व भारत-चीन-भूटान ट्रांजैक्शन व भूटान की जकारलुंग और पासमलंग घाटियों पर चर्चा की गई है। जकारलुंग और पासमलंग घाटियां भूटान की उत्तरी सीमा पर तिब्बत के साथ लगती हुई है जबकि डोकलाम सिक्किम, तिब्बत की चुंबी घाटी और भूटान की हा घाटी से घिरा है।
'द एनर्जी टेक्नोलॉजी पर्सपेक्टिव्स 2023' रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की गई है-
(A) अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी
(B) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन
(C) अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी
(D) संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन
Ans. (C) अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी
हाल ही जारी 'एनर्जी टेक्नोलॉजी पर्सपेक्टिव्स 2023' रिपोर्ट में स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी आपूर्ति श्रृंखलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की स्थापना वर्ष 1974 में पेरिस में की गई थी, जो एक स्वायत्त अंतर-सरकारी संगठन है। इसके 31देश सदस्य है, जिसमें भारत भी एक सहयोगी सदस्य है।
'स्टार्टअप इंडिया इनिशिएटिव' के संदर्भ में कौन से कथन असत्य है-
1. इसकी शुरुआत 16 जनवरी 2016 को की गई
2. भारत 108 यूनिकॉर्न के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
हाल ही देश भर में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। पहली बार राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार दिए जाने की शुरुआत अक्टूबर 2020 में की गई थी। यूनिकॉर्न उन स्टार्टअप को कहा जाता है, जिनकी मार्केट वैल्यू एक बिलियन डॉलर से अधिक हो जाती है।
'वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली (AI-AQMS v1.0) के लिए प्रौद्योगिकी' किस मंत्रालय से संबंधित है-
(A) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय
(B) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
(C) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
(D) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
Ans. (A) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय
हाल ही इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली के लिए प्रौद्योगिकी लॉन्च की है। इस प्रौद्योगिकी का विकास 'सेंटर फॉर डेवलपमेंट आफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग' ने टैक्समिन और आईएसएम, धनबाद के सहयोग से किया है।
Hello Friends, Current Affairs की इस Series में आपका स्वागत है। इस Platform पर आपको IAS & Other PSC के लिए Current Affairs 2023 की दमदार तैयारी करवाई जाएगी। बस हमसे जुड़ें रहे।