Rajasthan ki Haveliyan - राजस्थान की प्रमुख हवेलियां | Rajasthan Art & Culture

Earth Gyan Hindi
0

राजस्थान की प्रमुख हवेलियां - Rajasthan ki Haveliyan

Hello Friends, इस पोस्ट में हम राजस्थान की प्रमुख हवेलियों के बारे में केवल परीक्षाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे। राजस्थान सामान्य ज्ञान से संबंधित और भी जानकारी के लिए आप अन्य पोस्ट व YouTube Channel चेक कर सकते हैं।

Rajasthan ki Haveliyan

पटवों की हवेली -

इस हवेली का निर्माण जैसलमेर में गुमानचंद बाफना ने भारतीय, मुगल एवं यहूदी शैलियों में करवाया था। पांच मंजिला यह हवेली पत्थर की जाली एवं कटाई के लिए प्रसिद्ध है।

नथमल की हवेली -

इस हवेली का निर्माण जैसलमेर में लालू व हाथी नाम के दो भाइयों ने करवाया था।

सालिमसिंह की हवेली -

इस नौ मंजिला हवेली का निर्माण जैसलमेर के दीवान सालिम सिंह ने करवाया था। इस हवेली की 7 मंजिल पत्थरों से तथा 8वीं (रंगमहल) व 9वीं (शीशमहल) मंजिल लकड़ी की बनी है। इस हवेली को कमल महल एवं रूप महल के नाम से जाना जाता है।

पुष्य हवेली -

इस हवेली का निर्माण जोधपुर में रघुनाथमल जोशी ने करवाया था। इस हवेली का निर्माण एक ही नक्षत्र पुष्य नक्षत्र में किया गया था।

मालजी का कमरा -

इस हवेली का निर्माण चूरू में मालचंद कोठारी ने करवाया था।

बागौर की हवेली -

इस हवेली का निर्माण उदयपुर में पिछोला झील के किनारे ठाकुर अमरचंद बड़वा ने करवाया था।
इसी हवेली में विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी रखी हुई है

राजस्थान की अन्य हवेलियां -

~ राव राजा बर्सलपुर की हवेली, सोढों की हवेली, दीवान आचार्य ईसरलाल जी की हवेली - जैसलमेर
पौद्दार की हवेली, नवलगढ़ की हवेली, टीबड़ेवाला की हवेली, पोद्दार की हवेली, सेठ जयदयाल केडिया की हवेली, सीताराम सिगतिया की हवेली, सेठ हीराराम बनारसी लाल की हवेली, ईश्वरदास मोदी की हवेली, भगतों की हवेली, सोने-चांदी की हवेली, बिरला की हवेली, भगेरिया की हवेली, खीचन की हवेली, मंडावा की हवेली, रामनाथ गोयनका की हवेली, सागरमल लाड़िया की हवेली, रामदेव चौरवाणी की हवेली - झुंझुनू

~ बड़े मियां की हवेली, पच्चीसां हवेली, राखी हवेली, पोकरण हवेली, पाल हवेली, आसोप हवेली, लालचंद ढड्डा की हवेली, सांगीदास थानवी की हवेली, मोतीलाल अमरचंद कोचर की हवेली, फूलचंद गोलछा की हवेली - जोधपुर

~ पोद्दारों की हवेली, बिनाणियों की हवेली, नई हवेली, रोनेडी वालों के चौक की हवेली, राठी हवेली, खेमका तथा गोयनका सेठों की हवेली, बैजनाथ रूईया हवेली, पंसारी की हवेली - सीकर

~ रामविलास गोयनका की हवेली, सुराणों की हवा महल हवेली, मंत्रियों की मोटी हवेली - चूरू

~ मोहन सिंह जी की हवेली, बाफना की हवेली, पिपलिया की हवेली - उदयपुर

~ भामाशाह की हवेली, सलूंबर ठिकाने की हवेली, रामपुरा ठिकाने की हवेली, जयमल व पत्ता की हवेलियां - चित्तौड़गढ़ दुर्ग

~ रामपुरिया हवेलियां, कोठारी हवेली, बच्छावतों की हवेली, मोहता हवेली, डागा हवेली, कोठारी हवेली - बीकानेर

~ कोटा की हवेलियां, झाला जी की हवेलियां, बड़े देवता की हवेली - कोटा
झालाओं की हवेली - शेरगढ़ दुर्ग
 
~ वंशी पत्थर की करौली हवेली - करौली
 
~ सुनहरी कोठी - टोंक
 
~ चूड़सिंह की हवेली - जयपुर
 
~ केसरीसिंह बारहठ की हवेली - भीलवाड़ा

भारतीय संविधान ( Indian Constitution ) का निर्माण (Click Here)

कुलदेवी कौन है और विभिन्न गौत्रों की कुलदेवियां


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !