भारत के राज्य व केंद्रशासित प्रदेश - Indian States & Union Territory
भारत, दक्षिण एशिया में भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बडा़ देश है । भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवां सबसे बड़ा व जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश है । वर्तमान समय में भारत में 28 राज्य व 8 केंद्र-शासित प्रदेश है । चलिए जानते है भारत के राज्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी -भारत के राज्य व केंद्रशासित प्रदेश (Indian States & Union Territory)
भारत के राज्य ( Indian States )
अरुणाचल प्रदेश :-
- क्षेत्रफल - 83,743 वर्ग किमी.
- राजधानी - इटानगर
- मुख्य भाषाएं - अंग्रेजी, मोनपा, मिजी, अका
- अरुणाचल प्रदेश - नेफा (North East Frontier Agency)
- केंद्र शासित प्रदेश - 20 जनवरी 1972 तथा पूर्ण राज्य 20 फरवरी 1987 को
- उच्च न्यायालय - गुवाहाटी उच्च न्यायालय (आसाम)
- वन्यजीव अभयारण्य - कामलांग, इटानगर, पखुई, ईगल नेस्ट
- राष्ट्रीय पार्क- नामदफा, मॉलिंग, सेसा आर्किड, दिहांग-दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व
- प्रमुख नदियां - कामेंग, सुबनसिरी, सियांग, लोहित, तिरप
असम :-
- क्षेत्रफल - 78,438 किमी.
- राजधानी - दिसपुर
- मुख्य भाषाएं - असमिया, बोडो, कार्बी
- स्थापना- 26 जनवरी 1950
- पूर्वोत्तर भारत का प्रहरी व पूर्वोत्तर राज्यों का प्रवेश द्वार
- असम का प्रमुख त्योहार - बिहू
- काजीरंगा नेशनल पार्क - एक सींग वाले गैंडे के लिए
- मानस राष्ट्रीय उद्यान - रॉयल बंगाल टाइगर के लिए
- प्रमुख पर्यटन स्थल - कामाख्या मंदिर, उमानंद मंदिर, नवग्रह मंदिर,
- वशिष्ठ आश्रम, डोल गोविंद मंदिर, गांधी मंडप, शुक्रेश्वर मंदिर,
- गीता मंदिर, मदन कामदेव मंदिर, सराय घाट पुल
नागालैंड :-
- क्षेत्रफल - 16,579 वर्ग किमी.
- राजधानी - कोहिमा
- मुख्य भाषाएं- अंग्रेजी, हिंदी
- स्थापना- 1 दिसंबर 1963
- झूम खेती - स्लैश व बर्न प्रमुख पारंपरिक उत्सव सेकरेन्यी, लोंगलेंग, मोआत्सु
- पर्यटन विभाग प्रत्येक वर्ष दिसंबर के प्रथम सप्ताह में हार्नबिल उत्सव आयोजित करता है ।
मणिपुर :-
- क्षेत्रफल- 22,327 वर्ग किमी.
- राजधानी - इंफाल
- मुख्य भाषा - मणिपुरी
- स्थापना- 20 जनवरी 1972
- उखरुल जिले में सिरोई लिली व जूको घाटी में दुर्लभ जूको लिली पौधा पाया जाता है ।
- ब्राउ-एंटिलर्ड हिरण की एक उपप्रजाति है जो पूरे संसार में एकमात्र मणिपुर में पाई जाती है, जिसका स्थानीय नाम संगाई है । इसे Dancing Deer भी कहते हैं ।
मिजोरम :-
- क्षेत्रफल- 21,087 वर्ग किमी.
- राजधानी- आइजोल
- मुख्य भाषाएं- मिजो, अंग्रेजी, हिंदी
- 1972 में केन्द्र शासित प्रदेश व 20 फरवरी 1987 को पूर्ण राज्य
- प्रमुख त्योहार- चापचार कुट, मिमकुट तथा पालकुट
- संगीत और नृत्य मिजो समाज का अहम हिस्सा होने के कारण इसे सॉन्ग बर्ड ऑफ द नॉर्थ ईस्ट कहा जाता है ।
त्रिपुरा :-
- क्षेत्रफल- 10,492 वर्ग किमी.
- राजधानी- अगरतला
- मुख्य भाषाएं - बंगाली, कोकबोरोक व अंग्रेजी
- 1956 में केंद्र शासित प्रदेश व 1972 में पूर्ण राज्य
- पर्यटन स्थल- कमलसागर, नीरमहल, सेपाहीजला, पिलाक, देबूर झील, यूको कुटी, जंपूई हिल
मेघालय :-
- क्षेत्रफल- 22,459 वर्ग किमी.
- राजधानी- शिलांग
- मुख्य भाषाएं- खासी, गारो, पनार, अंग्रेजी
- स्थापना 21 जनवरी 1972
- मेघालय का अर्थ- मेघों का आलय यानी बादलों का घर
- गारो, खासी व जयंतिया आदिवासी समुदायों के नाम पर पहाड़ियां
- नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान, बालपकरम राष्ट्रीय उद्यान
- वन्यजीव अभयारण्य - नोंगखाईलम नरपूह तथा सीजू
- प्रमुख धार्मिक त्योहार- पाम्बलांग-नोंगक्रेम है जो 5 दिनों तक मनाया जाता है ।
सिक्किम :-
- क्षेत्रफल- 7,096 वर्ग किमी.
- राजधानी- गंगटोक
- मुख्य भाषाएं- अंग्रेजी, लेपचा, बूटिया, नेपाली
- 1975 में सिक्किम भारत का हिस्सा बना
- विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को सिक्किम की रक्षा देवी कहा जाता है
- बड़ी इलायची का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है
- भारत का पहला पूर्ण जैविक राज्य
पश्चिम बंगाल :-
- क्षेत्रफल- 88,752 किमी.
- राजधानी- कोलकाता
- स्थापना 1 नवंबर 1956
- मुख्य भाषा- बांग्ला
- 1757 में प्लासी के युद्ध के पश्चात पहली बार अंग्रेजों का बंगाल पर प्रत्यक्ष नियंत्रण स्थापित हो गया था ।
- पश्चिम बंगाल के साल्टलेक में स्थित आईटी हब भारत का पहला पूर्ण एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक काम्प्लेक्स है
- पर्यटन स्थल- विक्टोरिया मेमोरियल, साइंस सिटी, सेंचल झील, डलहौजी स्क्वायर, धूममठ विहार, दक्षिणेश्वर काली मंदिर
बिहार :-
- क्षेत्रफल- 94,163 किमी.
- राजधानी- पटना
- स्थापना- 31 मार्च 1936
- मुख्य भाषाएं- हिंदी, उर्दू
- प्रमुख उद्योग-
- भारत वैगन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का रेलवे वैगन प्लांट- मुजफ्फरपुर तथा मोकामा
- भारतीय तेल निगम का तेल शोधक कारखाना- बरौनी
- हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड- बरौनी
- पायराइट्स फास्फेट एंड केमिकल्स लिमिटेड- अमझोर (रोहतास)
- कल्याणपुर सीमेंट कारखाना- बंजारी (रोहतास)
- प्रमुख पर्यटन स्थल-
- बौद्ध एवं जैन धर्म से संबंधित- राजगीर, नालंदा, बोधगया, वैशाली, पावापुरी
- शेरशाह का मकबरा- सासाराम,
- मुंडेश्वरी मंदिर- कैमूर
- रोहतासगढ़ का किला- रोहतास ,
- विक्रमशिला विश्वविद्यालय- भागलपुर
- लौरिया नंदनगढ़- पश्चिमी चंपारण
उत्तर प्रदेश :-
- क्षेत्रफल- 2,40,928 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- लखनऊ
- मुख्य भाषाएं- हिंदी व उर्दू
- आजादी के बाद संयुक्त प्रांत का नाम 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश रखा गया
- प्रयागराज में प्रत्येक 12 वर्ष पर कुंभ मेले का आयोजन
- पर्यटन स्थल- ताजमहल (आगरा), अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन, सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, रूमी दरवाजा (लखनऊ), फतेहपुर सिकरी
उत्तराखंड :-
- क्षेत्रफल- 53,483 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- देहरादून
- मुख्य भाषाएं- हिंदी, अंग्रेजी, गढ़वाली, कुमाऊनी
- स्थापना- 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर
- प्राचीन ग्रंथों में केदारखंड, मानखंड तथा हिमवंत नाम मिलता है
- प्रमुख मेले- कुंभ-हरिद्वार, नंदा देवी मेला-अल्मोड़ा, वैशाखी व गौचर मेला- उत्तरकाशी, पूर्णागिरि व देवीधुरा मेला- चंपावत
- पर्यटन स्थल- गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नैनीताल, मसूरी, रानीखेत, भीमताल, लैंसडाउन, पिंडारी ग्लेशियर
हिमाचल प्रदेश :-
- क्षेत्रफल- 55,673 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- शिमला
- मुख्य भाषाएं- हिंदी, डोगरी, पहाड़ी
- 15 अप्रैल 1948 को 30 पहाड़ी रियासतों को इकट्ठा करके हिमाचल प्रदेश की स्थापना
- 1 नवंबर 1966 को पंजाब के कुछ क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में मिला दिए । 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य ।
- गर्म जल के स्रोत- वशिष्ट कुंड-मनाली, तत्तापानी-मंडी, कसोल (मिनी इजरायल)-मनाली, मणिकरण व खीरगंगा-कुल्लू
- दुर्लभ किस्म के वन्य जीव- कस्तूरी मृग, लंबे सिंह वाला जंगली बकरा, हिमालय का भूरा भालू
पंजाब :-
- क्षेत्रफल- 50,362 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- चंडीगढ़
- मुख्य भाषा- पंजाबी
- स्थापना- 1 नंवबर 1966
- 1956 में पेप्सू को पंजाब में मिलाया, 1966 को पंजाब के कुछ क्षेत्र अलग कर हरियाणा राज्य का निर्माण किया ।
- पर्यटन स्थल- स्वर्ण मंदिर-अमृतसर, श्री केशवगढ़ साहिब-आनंदपुर, दुर्गियाना मंदिर, खालसा सांस्कृतिक तख्त परिसर
हरियाणा :-
- क्षेत्रफल- 44,212 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- चंडीगढ़
- मुख्य भाषा- हिंदी
- स्थापना- 1 नवंबर 1966
- पचरंगा- अचार के लिए व पानीपत हथकरघे से निर्मित वस्तुओं व कालीन के लिए विश्व प्रसिद्ध
- पर्यटन स्थल- रेड बिशप-पंचकूला, सूरजकुंड तथा बड़खल झील- फरीदाबाद, सुल्तानपुर पक्षी विहार- गुरुग्राम
- चीड़ वन के लिए प्रसिद्ध मोरनी हिल्स
- प्रत्येक वर्ष फरवरी महीने में सूरजकुंड में विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प मेला आयोजित किया जाता है
राजस्थान के नए जिले 2023 - CLICK HERE
राजस्थान :-
- क्षेत्रफल- 3,42,239 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- जयपुर
- मुख्य भाषाएं- हिंदी व राजस्थानी
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य
- उद्योग - जस्ता गलाने का संयंत्र- देबारी (उदयपुर), कॉपर कांपलेक्स- खेतड़ी (झुंझुनू), सूक्ष्म उपकरणों का कारखाना- कोटा
- प्रमुख मेले - वार्षिक उर्स- अजमेर शरीफ तथा गलियाकोट, आदिवासियों का कुंभ- बणेश्वर (डूंगरपुर)
- महावीर जी का मेला- करौली, खाटू श्याम जी का मेला- सीकर
- प्रमुख पर्यटन स्थल - सरिस्का बाघ विहार- अलवर, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान- भरतपुर रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान- सवाई माधोपुर
मध्य प्रदेश :-
- क्षेत्रफल- 3,08,000 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- भोपाल
- मुख्य भाषा- हिंदी
- स्थापना 1 नवंबर 1956
- प्रमुख उद्योग - भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड- भोपाल, सिक्योरिटी पेपर मिल- होशंगाबाद, नोट छापने की मिल- होशंगाबाद, अखबारी कागज मिल- नेपानगर
- भारत ओमान रिफाइनरी लिमिटेड- बीना
- पर्यटन स्थल- पंचमढ़ी, भेड़ाघाट, धुआंदार जलप्रपात, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान- बारहसिंघा के लिए, खजुराहो मंदिर, उज्जैन, अमरकंटक, ओमकारेश्वर
छत्तीसगढ़ :-
- क्षेत्रफल- 1,35,194 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- रायपुर
- मुख्य भाषाएं- हिंदी व छत्तीसगढ़ी
- स्थापना- 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर
- प्राचीन काल में दक्षिण कौशल के नाम से
- 7 राज्यों से सीमाएं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना व महाराष्ट्र
- उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा, रायगढ़, कोरिया तथा बिलासपुर जिले में कोयले के भंडार, कच्चे टिन का एकमात्र उत्पादक राज्य
- प्रमुख उद्योग - भिलाई इस्पात संयंत्र- भिलाई, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम- बैलाडीला, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड- बिलासपुर, नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन- कोरबा
- पर्यटन स्थल - चित्रकूट जलप्रपात- इंद्रावती नदी, तीरथगढ़ जलप्रपात- कांगेर नदी केशकल घाटी व कांगेर घाटी, राष्ट्रीय पार्क- बस्तर, कैलाश गुफाएं- जसपुर, रतनपुर का महामाया मंदिर- बिलासपुर, बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र- सिरपुर, अचानकमार अभयारण्य- बिलासपुर, नर नारायण मंदिर- शिवरीनारायण
झारखंड :-
- क्षेत्रफल- 79,714 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- रांची
- मुख्य भाषा- हिंदी
- स्थापना- 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर
- झारखंड में मुख्य रूप से छोटा नागपुर का पठार आता है
- प्रमुख उद्योग - तांबा प्रगलन संयंत्र- घाटशिला (भारत का प्रथम तांबा प्रगलन संयंत्र), बोकारो स्टील प्लांट- बोकारो टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी- जमशेदपुर, टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी- जमशेदपुर, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड- धनबाद, इंडियन एल्युमिनियम कंपनी- मुरी, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड- रांची, यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड- जादूगोड़ा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड- लोहरदग्गा
- झारखंड का झरिया समृद्ध कोयला शोधन के लिए प्रसिद्ध है
- प्रमुख पर्यटन स्थल - तिलैया बांध (बराकर नदी) व चाचरो मगरमच्छ प्रजनन केंद्र- कोडरमा, उद्धव पक्षी विहार- साहिबगंज, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क- जमशेदपुर, पलकोट वन्यजीव अभयारण्य- गुमला, भगवान बिरसा प्राणी उद्यान- रांची, पारसनाथ पहाड़ी- गिरिडीह, वैद्यनाथ मंदिर- देवघर
ओडिशा :-
- क्षेत्रफल- 1,55,707 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- भुवनेश्वर
- मुख्य भाषा- उड़िया
- प्रमुख बंदरगाह- पारादीप
- भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील- चिल्का झील, अन्य प्रमुख झीलें अंसुपा झील व सारा झील
- भारत का सबसे लंबा बांध- हीराकुंड (महानदी)
- कारखाना:- इस्पात कारखाना- राउरकेला, रेल डिब्बा मरम्मत वर्कशॉप- मंचेश्वर, एलुमिनियम काम्प्लेक्स- कोरापुट, उर्वरक कारखाना-पारादीप
गुजरात :-
- क्षेत्रफल- 1,96,024 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- गांधीनगर
- मुख्य भाषा- गुजराती
- स्थापना 1 मई 1960
- भारत की सर्वाधिक तटरेखा वाला राज्य 1600 किलोमीटर
- प्रमुख बंदरगाह- कांडला
- पर्यटन स्थल - एशियाई शेरों के लिए- गिर अभयारण्य, जंगली गधों के लिए- कच्छ अभयारण्य, पाटन, लोथल, वड़नगर, मोधेरा
महाराष्ट्र :-
- क्षेत्रफल- 3,07,713 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- मुंबई
- मुख्य भाषा- मराठी
- स्थापना 1 मई 1960
- उत्तरी भाग में सतपुड़ा की पहाड़ियां आंतरिक भाग में अजंता व सतमाला पहाड़ियां
- मुंबई उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र- महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव व दादरा नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेश
- प्रमुख पर्यटन स्थल- अजंता, एलोरा, एलिफेंटा, कन्हेरी गुफा, कार्ले की गुफा, महाबलेश्वर
- धार्मिक स्थल- नासिक, नांदेड, शिरडी, पंढरपुर, त्रयंबकेश्वर, हरिहरेश्वर
गोवा :-
- क्षेत्रफल- 3,702 वर्ग किमी.
- राजधानी- पणजी
- मुख्य भाषाएं- कोंकणी व मराठी
- स्थापना- 19 दिसंबर 1961 को पुर्तगालियों से छीनकर दमन व दीव से मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाया । 30 मई 1987 को दमन व दीव से अलग करके पूर्ण राज्य का दर्जा दिया ।
तेलंगाना :-
- क्षेत्रफल- 1,12,077 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- हैदराबाद
- मुख्य भाषाएं- तेलुगू
- स्थापना- जून 2014
- प्रमुख नदियां- गोदावरी व कृष्णा
- शिल्प कला की दृष्टि से उन्नत- बिदरी शिल्प, बंजारा सुई शिल्प, डोकरा धातु शिल्प, उत्तम पाषाण शिल्प
- प्रमुख त्योहार- बटुकम्मा (फूलों से संबंधित)
आंध्र प्रदेश :-
- क्षेत्रफल- 1,60,205 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- हैदराबाद (अमरावती प्रस्तावित)
- प्रमुख भाषाएं- तेलुगु ल उर्दू
- स्थापना- अक्टूबर 1953, राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के द्वारा 1 नवंबर 1956 को हैदराबाद व आंध्र प्रदेश को मिला दिया, जून 2014 को तेलंगाना अलग राज्य बना दिया ।
- आंध्र प्रदेश को रत्न गर्भा की संज्ञा दी जाती है, क्योंकि पूरे विश्व में चट्टानी व खनिज विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
- प्रमुख पर्यटन स्थल- बौद्ध स्तूप (नागार्जुन सागर), श्री वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति), कनक दुर्गा मंदिर (विजयवाड़ा), श्री सत्यनारायण स्वामी मंदिर (अन्नावरम), श्री वराहालक्ष्मी नरसिंह मंदिर (सिंहाचलम)
कर्नाटक :-
- क्षेत्रफल- 1,91,791 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- बंगलुरु
- मुख्य भाषाएँ- कन्नड़
- स्थापना- 1 नवंबर 1956
- कॉफी उत्पादन में प्रथम स्थान
- 1902 में शिवसमुद्रम जलप्रपात पर एशिया का पहला जल विद्युत संयंत्र स्थापित किया गया
- पर्यटन स्थल - नागरहोल राष्ट्रीय पार्क- कोडागु, श्रवणबेलगोला {गोमतेश्वर की मूर्ति}- हासन, श्रीरंगपट्टनम (मांड्या), हंपी (वल्लारी) पट्टदकल (बंगालकोटू)
- हंपी तथा पट्टदकल को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया
केरल :-
क्षेत्रफल- 38,852 किलोमीटरराजधानी- तिरुवनंतपुरम
मुख्य भाषा- मलयालम
मुख्य भाषा- मलयालम
स्थापना 1 नवंबर 1956 (त्रावणकोर, कोचीध तथा मालाबार क्षेत्र को मिलाकर)
देश का पहला डिजिटल राज्य
देश का पहला डिजिटल राज्य
प्रमुख हवाई अड्डे- तिरुवनंतपुरम, कोची व कोझीकोड
प्रमुख त्यौहार- ओणम (फसल कटाई के समय)
अलप्पुझा जिले में बेम्वनाद झील में नौका दौड़ आयोजित की जाती है
प्रमुख त्यौहार- ओणम (फसल कटाई के समय)
अलप्पुझा जिले में बेम्वनाद झील में नौका दौड़ आयोजित की जाती है
तमिलनाडु :-
- क्षेत्रफल- 1,30,058 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- चेन्नई
- मुख्य भाषा- तमिल
- स्थापना- 26 जनवरी 1950
- तिरुनेलवेली जिले में कुडनकुलम परमाणु विद्युत सयंत्र
- अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- चेन्नई
- प्रमुख बंदरगाह- चेन्नई व तुतीकोरिन
- प्रमुख त्योहार- पोंगल (जनवरी में) सूर्य, पृथ्वी व पशुओं की पूजा की जाती है
- अलंगनल्लूर में जल्लीकट्टू खेल प्रतियोगिता होती है
- हिल स्टेशन- उदगमंडलम (ऊटी), कोडाईकाल व यरकोड
- धार्मिक स्थल- रामेश्वरम, कुंभकोणम, कांचीपुरम व चिदंबरम
भारत के केंद्र-शासित प्रदेश ( Indian Union Territory )
लद्दाख :-
- क्षेत्रफल- 1,74,852 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- लेह
- मुख्य भाषाएं- उर्दू, हिंदी, तिब्बतियन,बाल्टी, लद्दाखी
- स्थापना- 5 अगस्त 2019 को संसद द्वारा पारित जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के द्वारा लद्दाख व जम्मूकश्मीर 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए गए । यह निर्णय 31 अक्टूबर 2019 को प्रभावी हुआ
- भारत की सर्वोच्च चोटी K2, सियाचिन ग्लेशियर, हेमिस राष्ट्रीय उद्यान
- पाकिस्तान के कब्जे वाले भाग गिलगित व बालटिस्तान इसी के भाग है
जम्मू कश्मीर :-
- क्षेत्रफल- 55,538 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- श्रीनगर (ग्रीष्मकाल) व जम्मू (शीतकाल )
- मुख्य भाषाएं- उर्दू, डोगरी, कश्मीरी, हिंदी ,अंग्रेजी
- स्थापना- 26 अक्टूबर 1947 को राजा हरीसिंह ने विलय-पत्र पर हस्ताक्षर करके भारतीय संघ में मिलाया । 31 अक्टूबर 2019 को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आया ।
दिल्ली :-
- क्षेत्रफल- 1483 वर्ग किमी.
- राजधानी- दिल्ली
- मुख्य भाषाएं- हिंदी,पंजाबी, उर्दू तथा अंग्रेजी
- 1911 में कोलकाता के स्थान पर दिल्ली को राजधानी बनाया
- 1956 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला 69 वे संविधान संशोधन के पश्चात राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अधिनियम 1991 लागू होने पर दिल्ली में विधानसभा का गठन किया गया
- पर्यटन स्थल- लालकिला, जामा मस्जिद, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, अक्षरधाम, हुमायूं का मकबरा, लोटस टेंपल, जंतर मंतर, लक्ष्मी नारायण मंदिर
चंडीगढ़ :-
- क्षेत्रफल- 114 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- चंडीगढ़
- मुख्य भाषाएं- हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी
- स्थापना- 1 नवंबर 1966
- फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बूजियर द्वारा डिजाइन
- पंजाब व हरियाणा की भी राजधानी है
- पर्यटन स्थल- रॉक गार्डन, रोज गार्डन, सुखना झील
दादरा नगर हवेली और दमन दीव :-
- क्षेत्रफल- 603 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी - दमन
- मुख्य भाषाएं - गुजराती, हिंदी
- दिसंबर 2019 में संसद द्वारा पारित अधिनियम के माध्यम से दोनों केंद्र शासित प्रदेशों को एक कर दिया गया । यह अधिनियम 26 जनवरी 2020 को लागू हुआ
- प्रमुख स्थल- जंपोर बीच, देवका बीच, नानी दमन किला (दमन व दीव) बाणगंगा झील, लघु प्राणी झील, खानवेल का हिरण पार्क (दादरा और नगर हवेली)
लक्षदीप :-
- क्षेत्रफल- 32 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- कवारत्ती
- मुख्य भाषाएं- जैसरी, माहल व मलयालम
- वर्ष 1973 में लक्कादीव, मिनिकॉय तथा अमिनीदीव समूहों को एक कर लक्षद्वीप नाम रखा गया
- लक्षद्वीप प्रवाल द्वीपों का समूह है
- प्रमुख फसल- नारियल
पुद्दुचेरी :-
- क्षेत्रफल- 490 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- पुद्दुचेरी
- मुख्य भाषाएं- तमिल, अंग्रेजी, तेलुगू, मलयालम तथा फ्रेंच
- स्थापना- 1 नवंबर 1954 को पुदुचेरी, कराईकाल, माहे व यनम को एकीकृत करके की गई
- विधानसभा वाला दूसरा केंद्र शासित प्रदेश
- मुख्य फसल- चावल
अंडमान निकोबार :-
- क्षेत्रफल- 8249 वर्ग किलोमीटर
- राजधानी- पोर्ट ब्लेयर
- मुख्य भाषाएं- हिंदी, अंडमानी, निकोबारी, बांग्ला, तमिल, मलयालम एवं तेलुगू
- 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में अंडमान द्वीप समूह जबकि दक्षिण में निकोबार द्वीपसमूह
- पर्यटन स्थल- सेल्यूलर जेल, रोस आइसलैंड तथा हैवलॉक आईसलैंड
- भारतीय संविधान ( Indian Constitution ) का निर्माण (Click Here)
- संविधान निर्माण की कार्यवाही के लिए Click करें
- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम और अंतरिम सरकार Click Here
- भारतीय संविधान - प्रस्तावना और 1-395 अनुच्छेद ट्रिक्स से Click Here
- भारतीय संविधान की विशेषताएं
- भारतीय संविधान का भाग 1 - संघ और उसका क्षेत्र
- भारतीय संविधान का भाग 2 - नागरिकता